लद्दाख में कोविड-19 के आठ नए मामले

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के आठ नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 7, 2021 / 08:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

लेह, सात जुलाई (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,137 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुल नए मामलों में से चार मामले लेह और चार मामले करगिल से सामने आए हैं। लद्दाख में मंगलवार को कोविड-19 से पीड़ित 24 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।

लद्दाख में अब 200 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक संक्रमण से 204 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में स्वस्थ होने की दर 98 फीसदी है और अब तक 20,129 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद