झारखंड में नक्सल रोधी अभियान पर निकले वाहन के पलटने से आठ सुरक्षाकर्मी घायल

झारखंड में नक्सल रोधी अभियान पर निकले वाहन के पलटने से आठ सुरक्षाकर्मी घायल

झारखंड में नक्सल रोधी अभियान पर निकले वाहन के पलटने से आठ सुरक्षाकर्मी घायल
Modified Date: February 12, 2025 / 09:52 pm IST
Published Date: February 12, 2025 9:52 pm IST

चाईबासा (झारखंड), 12 फरवरी (भाषा) पश्चिम सिंहभूम जिले में बुधवार को नक्सल रोधी अभियान में शामिल एक वाहन के पलट जाने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस के आठ जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना सोनुआ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लांजो घाटी के पास तब हुई जब सुरक्षकर्मी एक संयुक्त नक्सल रोधी अभियान से लौट रहे थे।

घायलों में छह सीआरपीएफ कर्मियों के अलावा एक सहायक उप-निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। घायलों को पहले सोनुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि घायलों को बाद में चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।

जिला पुलिस पिछले कुछ दिनों से पोराहाट वन क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवादी समूह के खिलाफ अभियान चला रही है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में