असम के कछार में आठ साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Ads

असम के कछार में आठ साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 08:37 PM IST

सिलचर, दो जुलाई (भाषा) पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि असम के कछार जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात ढोलाई पुलिस थाना इलाके में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लड़की घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसे कथित तौर पर अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो उसे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। आरोपी बच्ची के परिवार का परिचित था।’

उन्होंने कहा, ‘देर रात बच्ची को तेज दर्द हुआ और उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।’

पुलिस के अनुसार, आरोपी उस इलाके में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। कथित घटना के बाद वह फरार हो गया और अपने पैतृक गांव, रुक्नी टी एस्टेट में जाकर छिप गया।

अधिकारी ने बताया, ‘पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया और बुधवार को आरोपी को पकड़ लिया।’

भाषा

राखी पवनेश

पवनेश