गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग दंपति की मौत
गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग दंपति की मौत
गुरुग्राम, 27 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम में सड़क किनारे अपने बेटे का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग दंपति की तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना रविवार को रात करीब 8:30 बजे सिधरावली बस स्टैंड के पास हुई।
पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग दंपति सड़क किनारे खड़े होकर अपने बेटे का इंतजार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उनके बेटे संजय नेहरा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह अपना स्कूटर पार्क करने गए थे और उनके 62 वर्षीय पिता मानसिंह और 61 वर्षीय माता शकुंतला देवी उनका इंतजार कर रहे थे।
नेहरा ने अपनी शिकायत में कहा, ‘इसी बीच गुरुग्राम की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक हल्के नीले रंग की नेक्सन कार अचानक अनियंत्रित हो गई और उनसे टकरा गई। मैं अपने माता-पिता को गंभीर हालत में भिवाड़ी के एक अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


