नोएडा में बुजुर्ग ने नौवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

नोएडा में बुजुर्ग ने नौवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

नोएडा में बुजुर्ग ने नौवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Modified Date: May 28, 2026 / 01:05 am IST
Published Date: May 28, 2026 1:05 am IST

नोएडा 27 मई (भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट की नौवी मंजिल से कूदकर 65 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परमजीत सिंह (65) सेक्टर 35 में एक सोसाइटी में रहते थे। बुधवार रात उन्होंने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह काफी दिनों से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में