झारखंड के गुमला में ‘बच्चा चोर’ होने के संदेह में भीड़ ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या की

झारखंड के गुमला में 'बच्चा चोर' होने के संदेह में भीड़ ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या की

झारखंड के गुमला में ‘बच्चा चोर’ होने के संदेह में भीड़ ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या की
Modified Date: March 9, 2026 / 05:22 pm IST
Published Date: March 9, 2026 5:22 pm IST

गुमला, नौ मार्च (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में कथित तौर पर बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लगबा गांव में हुई।

थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘पीड़िता की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच थी। हम उसकी पहचान करने के प्रयास कर रहे हैं।’

उन्होंने बताया, “महिला के बारे में यह अफवाह फैल गई थी कि वह बच्चा चुराने वाली है, जिसके बाद ग्रामीणों के एक समूह ने उसे लाठियों और पत्थरों से पीटा। सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’

यादव ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अशक्त थी और पिछले कुछ दिनों से इलाके में भटक रही थी।

उन्होंने कहा, ‘अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 10-15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।’ उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में