Puri Rath Yatra Reliance Foundation Seva Campaign : पुरी रथयात्रा में अनंत अंबानी का सेवा अभियान! 20 लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी से लेकर पुलिस सहायता तक की व्यवस्था
पुरी रथयात्रा 2026 के दौरान रिलायंस फाउंडेशन ने 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त सात्विक भोजन, पेयजल, पुलिस सहायता केंद्र और स्वच्छता सहित कई सुविधाओं की व्यवस्था की है। यह सेवा अभियान 15 से 27 जुलाई तक चलेगा।
Puri Rath Yatra Reliance Foundation Seva Campaign / Image Source : FILE
- रिलायंस फाउंडेशन का सेवा अभियान 15 से 27 जुलाई तक चलेगा।
- श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त सात्विक भोजन और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की गई है।
- लगभग 90 पुलिस सहायता केंद्रों और 1,000 पुलिसकर्मियों को भी सहयोग मिलेगा।
पुरी : Puri Rath Yatra Reliance Foundation Seva Campaign : भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान शुरू किया है। 15 से 27 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सात्विक भोजन, पेयजल, पुलिस सहायता केंद्र और स्वच्छता जैसी कई व्यवस्थाएं की गई हैं। रथयात्रा में सेवा देने वाले स्वयंसेवकों व पुलिस कर्मियों के लिए भी खास सहायता प्रदान की जाएगी।
रिलायंस फाउंडेशन पहले भी पुरी रथयात्रा के दौरान सेवा कार्यों में सहयोग करता रहा है।Jagannath Puri Yatra Date इस बार भी सेवा अभियान का दायरा बढ़ाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि श्रद्धालुओं और उनकी सेवा में जुटे लोगों की सेवा करना, भगवान जगन्नाथ की सेवा का ही एक रूप है।रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सात्विक भोजन और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की गई है। 50 किलोमीटर से अधिक के प्रमुख यात्रा मार्ग पर करीब 90 पुलिस सहायता केंद्रों को सहयोग दिया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात लगभग 1,000 पुलिसकर्मियों को भी शिफ्ट के आधार पर पानी, ORS, हल्का जलपान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद करेंगे और GIS आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म से सेवा कार्यों का बेहतर समन्वय किया जाएगा।

अनंत अंबानी ने कहा, “पुरी रथयात्रा करोड़ों लोगों की आस्था का पर्व है। श्रद्धालुओं, पुलिसकर्मियों और सेवा में जुटे हर व्यक्ति की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भगवान जगन्नाथ की सेवा, लोगों की सेवा के माध्यम से ही होती है।”रिलायंस फाउंडेशन का कहना है कि इन प्रयासों का उद्देश्य करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए रथयात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग करना है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Indore Shishukunj School Food Poisoning : 150 बच्चों के बीमार होने का खुला राज! स्कूल के पानी में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, आइसक्रीम की रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश
- Kannauj Teachers Objectional Viral Video: स्कूल के रूम में अश्लील हरकत कर रहे थे शिक्षक-शिक्षिका.. अब डिपार्टमेंट ने ले लिया ये बड़ा एक्शन, आप भी देखें वायरल वीडियो
- CG Wild Mushroom Poisoning: बारिश में भूलकर भी न खाएं ये मशरूम, इस जिले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, जानें वजह

Facebook


