आजम खान पर फिर गिरी निर्वाचन आयोग की गाज, 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर लगाया बैन

Ads

आजम खान पर फिर गिरी निर्वाचन आयोग की गाज, 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर लगाया बैन

  •  
  • Publish Date - April 30, 2019 / 02:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में निर्वाचन आयोग ने सपा नेता आजम खान को दूसरी बार झटका दिया है। निर्वाचन आयोग ने आजम खान पर 48 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले का लेकर बुधवार सुबह 6 बजे से 48 घंटे तक के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दिया है। बता दें कि इससे पहले भी निर्वाचन आयोग ने पहले भी विवादित बयान देने के ​चलते आजम खान पर बैन लगाया था। आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार हैं।

दरसअल आजम खान ने सात अप्रैल को टांडा में जनसभा में आजम ने काफी कुछ कहा था। वहीं 16 अप्रैल को डीएम पर अमर्यादित टिप्पणी भरा एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में आजम ने डीएम के लिए तन्खैया जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, वहीं मायावती के समय में अधिकारियों की जी-हुजूरी को भी अमर्यादित शब्दों में कहा था।

गौरतलब है कि आजम खान ने जया प्रदा का नाम लिए बिना आपत्तिजनक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवियर खाकी रंग का है। बता दें कि रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जया प्रदा हैं।