निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की सातवीं अनुपूरक सूची जारी की

Ads

निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की सातवीं अनुपूरक सूची जारी की

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 08:29 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 08:29 PM IST

कोलकाता, दो अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक लगभग 49.63 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच की जा चुकी है।

सातवीं पूरक सूची बुधवार रात जारी की गई। हालांकि कितने नाम हटाए गए, इसका विवरण अभी ज्ञात नहीं है।

आयोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी जब उच्चतम न्यायालय ने एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित मामलों की सुनवाई की।

अधिकारियों ने कहा कि इस कार्य का एक बड़ा हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश