निर्वाचन आयोग ने बंगाल में तीसरी पूरक मतदाता सूची जारी की
निर्वाचन आयोग ने बंगाल में तीसरी पूरक मतदाता सूची जारी की
कोलकाता, 28 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत तीसरी पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की।
हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि तीसरी सूची से कितने नाम हटाए गए या इसमें शामिल किए गए। यह सूची शुक्रवार रात को प्रकाशित दूसरी पूरक सूची के बाद आई है।
आयोग ने सोमवार (23 मार्च) को ‘विचाराधीन’ मतदाताओं की पहली पूरक सूची जारी की थी, लेकिन हटाए गए नामों की संख्या या उस सूची में निपटाए गए मामलों की सटीक संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, जिसे लेकर विभिन्न पक्षों ने आलोचना की।
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, ‘पूरक सूची’ से तात्पर्य मतदाताओं के नामों की एक अतिरिक्त सूची से है जो अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शामिल की जाती है।
इनमें आम तौर पर नए नामांकित मतदाता, विवरणों में सुधार और सत्यापन के बाद बहाल किए गए नाम शामिल होते हैं। इसके साथ ही, कार्यालय ने संबंधित विलोपन सूचियां भी जारी की हैं, जिनमें नाम के दोहराव, मृत्यु या निवास स्थान परिवर्तन जैसे कारणों से हटाए गए नाम शामिल हैं।
भाषा संतोष गोला
गोला

Facebook


