BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Jharkhand vidhansabha chunav: चुनाव से पहले हटाए जाएंगे राज्य के DGP, निर्वाचन आयोग ने तत्काल पद से हटाने के दिए निर्देश

निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले झारखंड के डीजीपी को हटाने का आदेश दिया

Road Accident In Nepal

Road Accident In Nepal

Dr.Anil Shukla
Published: 19 Oct 2024 | 5:29 pmModified: 19 Oct 2024 | 5:58 pm

रांची: Jharkhand vidhansabha chunav, झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के खिलाफ पूर्व के चुनावों में शिकायतों के ‘इतिहास’ के कारण उन्हें तत्काल पद से हटाने का शनिवार को निर्देश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। झारखंड विधानसभा चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में कराए जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि पिछले चुनावों में गुप्ता के खिलाफ शिकायतों के इतिहास और आयोग द्वारा की गयी कार्रवाई के आधार पर उन्हें हटाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक का अंतरिम प्रभार अब कैडर में डीजीपी स्तर के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा जाएगा।

read more:  Congress Leader Murder in Bijapur: बीजापुर में कांग्रेस नेता की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Election Commission orders removal of Jharkhand DGP

राज्य सरकार को 21 अक्टूबर की सुबह तक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के नामों की एक सूची सौंपने के लिए कहा गया है, ताकि निर्वाचन आयोग उनमें से अगले डीजीपी का चुनाव कर सके। राज्य सरकार को आज शाम तक इन निर्देशों पर एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपनी होगी।

सूत्रों ने बताया कि गुप्ता को 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (विशेष शाखा) के तौर पर उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया था। उन्हें दिल्ली में स्थानीय आयुक्त कार्यालय में भेज दिया गया था और उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक झारखंड लौटने से रोक दिया था।

झारखंड में 2016 के राज्यसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन अतिरिक्त डीजीपी गुप्ता पर अधिकारों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे थे। आयोग ने एक जांच समिति गठित की थी, जिसके बाद उन्हें विभागीय जांच के लिए एक आरोपपत्र जारी किया गया था।

read more:  सरफराज और पंत की शानदार बल्लेबाजी; तेज गेंदबाजों ने कराई न्यूजीलैंड की वापसी

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Election Commission orders removal of Jharkhand DGP ahead of polls

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm