विस चुनाव : निर्वाचन आयोग ने 11 हजार गैर कानूनी सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की

विस चुनाव : निर्वाचन आयोग ने 11 हजार गैर कानूनी सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की

विस चुनाव : निर्वाचन आयोग ने 11 हजार गैर कानूनी सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की
Modified Date: April 19, 2026 / 07:44 pm IST
Published Date: April 19, 2026 7:44 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि उसने पांच विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रक्रिया से संबंधित करीब 11,000 ‘गैरकानूनी’ सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की है।

असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा के लिए पहले ही मतदान हो चुका है जबकि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव इस महीने के अंत में चुनाव होंगे।

निर्वाचन आयोग ने अपने निर्देश में कहा है कि सोशल मीडिया पर कृत्रिम मेधा (एआई) द्वारा सृजित या हेरफेर की गई किसी भी भ्रामक या गैरकानूनी सामग्री की जानकारी मिलते ही तीन घंटे के भीतर कार्रवाई की जानी चाहिए।

राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और अभियान प्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि प्रचार के लिए उपयोग की जाने वाली किसी भी कृत्रिम रूप से निर्मित या एआई-जनित सामग्री को स्पष्ट रूप से ‘एआई-जनित’, ‘डिजिटल रूप से उन्नयन किया गया’’ या ‘कृत्रिम सामग्री’ के रूप में लेबल किया जाए, साथ ही मूल संस्था का खुलासा भी किया जाए, ताकि पारदर्शिता और मतदाताओं का विश्वास बना रहे।

इसमें कहा गया है कि 15 मार्च को चुनावों की घोषणा के बाद से अबतक करीब 11,000 से अधिक ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट/यूआरएल की पहचान की गई है और उन पर कार्रवाई की गई है, जिसमें सामग्री को हटाना, प्राथमिकी दर्ज करना, स्पष्टीकरण देना और खंडन करना शामिल है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में