नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) निर्वाचन आयोग दिल्ली में आज शाम बैठक करेगा और पिछले सप्ताह लिए गए कई निर्णयों की समीक्षा करेगा। इनमें से अधिकतर निर्णय मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी शाम करीब साढ़े चार बजे समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
एसआईआर की कवायद से निपटने के तरीके को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निर्वाचन आयोग ने फैसला किया है कि अब लोगों को एसआईआर प्रपत्र में विसंगतियों के संबंध में चुनाव अधिकारियों के समक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं होना होगा।
इसके अलावा, जिन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां नए मतदाताओं के लिए ऑनलाइन प्रपत्र-6 में पिछली मतदाता सूची के पुनरीक्षण के समय दर्ज उनके माता-पिता के विवरण से संबंधित घोषणा की मांग नहीं की जाएगी।
भाषा संतोष नेत्रपाल
नेत्रपाल