फ्लाईदुबई की घटना के दौरान भारतीय कैप्टन ने सह-पायलट से मुकाबला किया: मीडिया रिपोर्ट
फ्लाईदुबई की घटना के दौरान भारतीय कैप्टन ने सह-पायलट से मुकाबला किया: मीडिया रिपोर्ट
दुबई, 30 सितंबर (भाषा) फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान विमान का संचालन एक भारतीय कैप्टन कर रहे थे जिन्होंने कॉकपिट में हुई हिंसक झड़प के दौरान अपने सह-पायलट का मुकाबला किया और इसके कारण विमान को सऊदी अरब में आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
इज़राइली समाचार वेबसाइट वाईनेट ने बुधवार को यह खबर दी।
वाईनेट ने इज़राइली अधिकारियों के हवाले से बताया कि सह-पायलट ओमान का नागरिक है और उस पर विमान को गिराने की कोशिश करने का संदेह था।
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए भारतीय कैप्टन अपने सह-पायलट से भिड़ गया और बाद में इज़राइली यात्रियों ने सह-पायलट को काबू करने में मदद की।
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 ने सऊदी अरब के तबुक की ओर मुड़ने से पहले आपातकालीन सिग्नल भेजे और तेज़ी से नीचे की ओर उड़ान भरी।
वाईनेट के अनुसार, तबुक हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलट घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: फ्लाईदुबई की घटना के दौरान भारतीय कैप्टन ने सह-पायलट से मुकाबला किया: मीडिया रिपोर्ट
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल
01 Oct 2026 | 7:16 pmयूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की
01 Oct 2026 | 7:11 pmअधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण
01 Oct 2026 | 5:45 pmभूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन
01 Oct 2026 | 5:06 pm