लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु का दौरा करेगा निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग (ईसी) अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा कर लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों की तैयारियां की समीक्षा शुरू करेगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे व अरुण गोयल 7 से 10 जनवरी के बीच आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा करेंगे।
यात्रा से पहले, उप निर्वाचन आयुक्त छह जनवरी को दोनों राज्यों में तैयारियों के बारे में पूर्ण आयोग को जानकारी देंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी के लिए उप निर्वाचन आयुक्तों ने लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है।
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश

Facebook


