कर्नाटक में चुनाव संबंधी जब्ती 100 करोड़़ रुपये के पास पहुंची
कर्नाटक में चुनाव संबंधी जब्ती 100 करोड़़ रुपये के पास पहुंची
बेंगलुरु, नौ अप्रैल (भाषा) कर्नाटक में चुनाव संबंधी जब्ती रविवार को 100 करोड़ रूपये के आसपास पहुंच गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने यह जानकारी दी।
दैनिक बुलेटिन के अनुसार, सीईओ ने कहा कि 29 मार्च से राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से 99.18 करोड़ रुपये की जब्ती की जा चुकी है।
एमसीसी के लागू होने के केवल 10 दिनों में 36.8 करोड़ रुपये नकद, 15.46 करोड़ रुपये की मुफ्त वस्तुएं, 30 करोड़ रुपये की 5.2 लाख लीटर शराब, 15 करोड़ रुपये का सोना और 2.5 करोड़ रुपये के चांदी के गहने जब्त किए गए हैं।
रविवार को राज्य की सर्विलांस टीम ने यादगीर जिले में 34 लाख रुपये नकदी और बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला निर्वाचन क्षेत्र में 21 लाख रुपये के 56 टेलीविजन जब्त किए।
आबकारी विभाग ने 1.62 करोड़ रुपये की 54,282 लीटर शराब जब्त की है।
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश

Facebook


