पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में पुरानी रंजिश के कारण ‘इलेक्ट्रिशन’ की हत्या

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में पुरानी रंजिश के कारण ‘इलेक्ट्रिशन’ की हत्या

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में पुरानी रंजिश के कारण ‘इलेक्ट्रिशन’ की हत्या
Modified Date: September 3, 2024 / 02:03 pm IST
Published Date: September 3, 2024 2:03 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश के कारण एक व्यक्ति ने बिजली का कार्य करने वाले 24 वर्षीय एक व्यक्ति की जांघ में कथित तौर पर चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को कल्याणपुरी के ब्लॉक 18 की है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि एक सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि रोहित नाम के व्यक्ति को जांघ पर चाकू लगने के घाव के साथ लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित को उसका भाई शिवम अस्पताल लेकर आया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहित को बेहोश और अस्थिर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

डीसीपी गुप्ता के अनुसार, जांच के दौरान शिवम ने पुलिस को बताया कि अमित उर्फ पोली ने पुरानी रंजिश के कारण रोहित की जांघ में चाकू घोंप दिया।

उन्होंने बताया कि अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में