गिरिडीह में हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, एक माह में चार लोगों की मौत
गिरिडीह में हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, एक माह में चार लोगों की मौत
गिरिडीह (झारखंड) एक अक्तूबर (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में अपने दल से बिछड़े एक नर हाथी ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार दिया।
गिरिडीह के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजकुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि 12 हाथियों के एक झुंड से बिछड़े एक नर हाथी ने बुधवार सुबह टहल रहे खूबलाल मंडल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इसी हाथी ने पिछले एक माह में चार लोगों की जान ले ली है।
राजकुमार ने बताया कि 12 हाथियों के दल को वन विभाग की टीम ने जंगल में भेज दिया था, लेकिन इस हाथी ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
इस बीच वन विभाग ने मृतक खूबलाल के घर पहुंच कर उसके परिजनों को 25,000 रुपये की प्रारंभिक राशि हर्जाने के तौर पर दी।
भाषा इन्दु सिम्मी
सिम्मी

Facebook


