अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने फीफा विश्व कप फाइनल के लाइव प्रसारण के लिए लोगों को किया आमंत्रित
अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने फीफा विश्व कप फाइनल के लाइव प्रसारण के लिए लोगों को किया आमंत्रित
ईटानगर, 16 जुलाई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को फुटबॉल प्रेमियों को ईटानगर में फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लाइव प्रसारण में उनके साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया।
खांडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रशंसकों से 20 जुलाई की सुबह आईजी पार्क में आयोजित इस नि:शुल्क लाइव प्रसारण में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा, ‘मैं सभी फुटबॉल प्रेमियों, परिवारों और मित्रों को मुख्यमंत्री फैन पार्क में फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के लाइव प्रसारण में मेरे साथ शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित करता हूं।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें ‘अरुणाचल आइडल’, ‘अरुणाचल्स गॉट टैलेंट’, ‘सुपर डांसर’, ‘मिस्टर अरुणाचल’ और ‘मिस अरुणाचल’ प्रतियोगिताओं के विजेताओं की प्रस्तुतियां शामिल होंगी।
विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


