प्रख्यात वैज्ञानिक श्रीनिवास कुमार तुम्मला पृथ्वी विज्ञान सचिव नियुक्त

प्रख्यात वैज्ञानिक श्रीनिवास कुमार तुम्मला पृथ्वी विज्ञान सचिव नियुक्त

प्रख्यात वैज्ञानिक श्रीनिवास कुमार तुम्मला पृथ्वी विज्ञान सचिव नियुक्त
Modified Date: July 16, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: July 16, 2026 8:14 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) प्रख्यात वैज्ञानिक श्रीनिवास कुमार तुम्मला को बृहस्पतिवार को पृथ्वी विज्ञान सचिव नियुक्त किया गया।

तुम्मला वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित यूनेस्को अंतर-सरकारी समुद्र विज्ञान आयोग सचिवालय के अंतर्गत भारतीय महासागर सुनामी चेतावनी एवं शमन प्रणाली (आईओटीडब्ल्यूएमएस) सचिवालय के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तुम्मला की पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए होगी।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में