Employees Leave Cancelled: रद्द हुई इन ​कर्मचारियों की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया निर्देश, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला

Employees Leave Cancelled: रद्द हुई इन ​कर्मचारियों की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया निर्देश, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला

Employees Leave Cancelled: रद्द हुई इन ​कर्मचारियों की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया निर्देश, जानिए किस वजह से लिया गया ये फैसला

Employees Leave Cancelled | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 12, 2026 / 10:26 am IST
Published Date: March 12, 2026 10:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति सामान्य है
  • राज्य एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश
  • जमाखोरी, कालाबाजारी और अफवाहों पर सख्त निगरानी रखने के आदेश

जयपुर: Employees Leave Cancelled राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु एवं सामान्य है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर राज्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। शर्मा ने एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से कहा कि आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के लिए उपलब्धता से लेकर वितरण व्यवस्था की निगरानी रखते हुए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

Rajasthan News मुख्यमंत्री ने इसके लिए राज्य एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नागरिक आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त किए जाने के निर्देश दिए। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए एलपीजी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी या कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखी जाए।

शर्मा ने कहा कि ऐसे समय में अफवाह एवं भ्रामक जानकारी पर भी निगरानी रखी जाए और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।