‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जल शक्ति मंत्रालय के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली
'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत जल शक्ति मंत्रालय के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने बृहस्पतिवार को 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ की शुरुआत की।
अभियान के तहत सचिव अर्चना वर्मा ने यहां श्रम शक्ति भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और स्वच्छ भारत के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने बुधवार को कहा कि यह अभियान एक सरकारी कार्यक्रम से आगे बढ़कर जन आंदोलन बन गया है और देशभर में स्वच्छता पहलों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ रही है।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2017 से हर साल आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वच्छता के लिए नागरिकों की भागीदारी और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


