जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ छिड़ी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ छिड़ी

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ छिड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 7, 2022 12:28 am IST

श्रीनगर, छह अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक मुठभेड़ छिड़ गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के हरिपोरा गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारी ने कहा कि यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया एवं अंतिम खबर प्राप्त होने तक मुठभेड़ जारी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

भाषा यश राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में