जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के युग का अंत, उसके समर्थकों के लिए अब कोई जगह नहीं : उपराज्यपाल सिन्हा

Ads

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के युग का अंत, उसके समर्थकों के लिए अब कोई जगह नहीं : उपराज्यपाल सिन्हा

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 05:47 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 05:47 PM IST

(फोटो के साथ)

जम्मू, 23 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में आतंक और आतंकवाद का दौर समाप्त हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुराने आतंक तंत्र के बचे-खुचे तत्व और उनके समर्थक यह समझ लें कि अब केंद्र शासित प्रदेश में उनके लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले पूरे नेटवर्क के खात्मा होने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन आतंकवाद से प्रभावित परिवारों को सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘साथ ही, उन लोगों को यह बताना भी आवश्यक है जो अब भी पुराने आतंकी तंत्र के अवशेष हैं या जो संघर्ष से लाभ कमाते हैं। मैं उन्हें स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में आतंक और आतंकवाद का युग समाप्त हो चुका है। सभी जानते हैं कि इन नेटवर्कों को किसने संरक्षण दिया था, लेकिन वह संरक्षण ढांचा अब ध्वस्त हो चुका है।’’

सिन्हा ने जम्मू के आतंकवाद पीड़ितों के 37 परिजनों को सम्मेलन केंद्र में नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यह बात कही।

उपराज्यपाल ने आतंकी ढांचे का समर्थन करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों को यह समझना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद या उसके समर्थकों के लिए अब कोई सुरक्षित स्थान नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोग भली-भांति जानते हैं कि किसने ऐसे आतंकी तत्वों को संरक्षण दिया था, लेकिन अब वह संरक्षण टूट रहा है। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों या उनका समर्थन करने वाले नेटवर्क के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत सुरेश

सुरेश

ताजा खबर