नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) सरकार ने सोमवार को लोकसभा को सूचित किया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का विस्तार एक जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक करने की स्वीकृति दे दी है।
इस योजना के तहत ईएसईआसी के तहत बीमित व्यक्ति को पूरे जीवन में एक बार 90 दिन तक के लिए वेतन का 50 प्रतिशत बेरोजगारी राहत भुगतान किया जाता है।
श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि ईएसआईसी ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का विस्तार एक जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 तक करने की मंजूरी दे दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि योजना के तहत दावों का निस्तारण तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
भाषा वैभव हक
हक