ग्लास्गो, 28 जुलाई (भाषा) भारतीय पैरा तैराक रवि वीरा वेंकट भवन बुदिगिना और अली इमाम मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा के फाइनल में क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर रहते हुए पदक जीतने में नाकाम रहे।
छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने वाले बुदिगिना पदक रेस में भी 25.68 सेकेंड का समय लेकर छठा स्थान ही हासिल किया।
इमाम ने भी अपनी क्वालीफाइंग वाले नतीजे को ही दोहराया और 28.28 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे।
स्कॉटलैंड के स्टीफन क्लेग ने 24.73 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि दक्षिण अफ्रीका के नाथन हेंड्रिक्स ने रजत पदक (24.84 सेकेंड) हासिल किया।
कनाडा के निकोलस गाय टर्बाइट को कांस्य पदक (24.96 सेकेंड) मिला।
एस13 वर्ग दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए पैरा तैराकी का एक वर्ग है।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द