9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान संपन्न, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शुरुआती आंकड़ा

9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान संपन्न, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शुरुआती आंकड़ा

9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान संपन्न, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शुरुआती आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 29, 2019 1:04 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान का चौथ चरण सोमवार को संपन्न हुआ। चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर मतदान कराया हुआ। वहीं, निर्वाचन आयोग ने राज्यों के मतदान का आंकड़ा भी जारी कर दिया है। जारी आंकड़े के अनुसार बिहार में 53.67 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 9.97 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 65.86 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 51.06 प्रतिशत, ओडिशा में 64.05 प्रतिशत, राजस्थान में 62.76 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 53.15 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 76.47 प्रतिशत और झारखंड में 63.40 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने आंकड़े जारी करते हुए कहा है कि मतदान का प्रतिशत आगे बढ़ सकता है क्योंकि सुदूर अंचल के मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टी अभी लौटी नहीं है।

वहीं बताया जा रहा है कि बिहार के मुंगेर संसदीय क्षेत्र के लखीसराय जिले में पिपरिया प्रखंड के वलीपुर में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बूथ संख्या 7, 8 व 9 के आसपास काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे मतदानकार्य प्रभावित हो रहा था। लखीसराय जिले के ही लखीसराय के पूर्वी गिद्धा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया।

Read More: सिद्धू की सभा के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, शुद्धि के लिए पूरे शहर में छिड़का ताप्ती नदी का जल

ये ग्रामीण बूथ शिफ्ट करने से नाराज हैं। यहां पूर्वी गिद्धा से गिद्धा में बूथ शिफ्ट किया गया है। स्थानीय लोगों ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाया। यूपी की बात करें तो यहां शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर सीटों पर मतदान हो रहा है।

Read More: PM मोदी का दावा, कहा- TMC के 40 विधायक 23 मई को थाम लेगें BJP का हाथ, मिला ये जवाब

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इन राज्यों में हुआ चुनावचौथा चरण में 29 अप्रैल को 9 राज्यों 71 सीटें पर मतदान हुआ, जिसमें बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 सीटे शामिल हैं।

दीजिए जवाब और जीतिए इनामआप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"