छत्तीसगढ़, झारखंड में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय: जावड़ेकर

छत्तीसगढ़, झारखंड में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय: जावड़ेकर

छत्तीसगढ़, झारखंड में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय: जावड़ेकर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 4, 2021 4:54 am IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों को रविवार को श्रद्धंजलि दी और कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में बढ़ती नक्सली गतिविधियां चिंता का विषय हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के बीजापुर में, नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना करता हूं।’’

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय है।’’

छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा के बीच एक जंगल में नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और 30 अन्य घायल हो गए।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में