द्रमुक के घोषणापत्र में की गयी हर घोषणा सिर्फ अन्नाद्रमुक से मुकाबला करने के लिए: सेल्लुर राजू

द्रमुक के घोषणापत्र में की गयी हर घोषणा सिर्फ अन्नाद्रमुक से मुकाबला करने के लिए: सेल्लुर राजू

द्रमुक के घोषणापत्र में की गयी हर घोषणा सिर्फ अन्नाद्रमुक से मुकाबला करने के लिए: सेल्लुर राजू
Modified Date: March 30, 2026 / 07:09 pm IST
Published Date: March 30, 2026 7:09 pm IST

मदुरै, 30 मार्च (भाषा) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के वरिष्ठ नेता सेल्लूर के. राजू ने सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम के 8,000 रुपये के कूपन के वादे को उनकी पार्टी के 10,000 रुपये के चुनावी वादे का मुकाबला करने की कोशिश बताते हुए खारिज कर दिया।

अन्नाद्रमुक ने करों के बोझ और बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद के लिए प्रत्येक परिवार को एकमुश्त 10,000 रुपये का अनुदान देने का वादा किया है।

राजू ने कहा, “ये सभी घोषणाएं केवल अन्नाद्रमुक से प्रतिस्पर्धा के लिए की जा रही हैं। लोग जानते हैं कि एडप्पाडी के. पलानीसामी जो कहते हैं वही करते हैं और जो करते हैं वही कहते हैं।”

द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं के लिए घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने या बदलने पर 8,000 रुपये मूल्य के ‘इल्लाथारसी’ कूपन देने की योजना की घोषणा की।

पार्टी ने कहा कि इस कूपन का उपयोग टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन और इंडक्शन स्टोव जैसे उपकरण खरीदने या उन्हें बदलने के लिए किया जा सकता है।

अरुलमिगु मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मदुरै पश्चिम से अन्नाद्रमुक उम्मीदवार ने दावा किया कि पार्टी का घोषणापत्र जनता तक पहुंच चुका है और चुनावों के ‘सच्चे नायक’ के रूप में इसका व्यापक स्वागत हो रहा है।

राजू ने कहा कि यहां (मंदिर में) आने का उद्देश्य अन्नाद्रमुक की सत्ता में वापसी और पलानीसामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना था।

राजू यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ आए थे।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में