कारोबारी वीरमणि के खिलाफ पॉक्सो मामले में जेम ग्रेनाइट्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

कारोबारी वीरमणि के खिलाफ पॉक्सो मामले में जेम ग्रेनाइट्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

कारोबारी वीरमणि के खिलाफ पॉक्सो मामले में जेम ग्रेनाइट्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
Modified Date: September 22, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: September 22, 2026 3:49 pm IST

चेन्नई, 22 सितबर (भाषा) केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस ने मंगलवार को कारोबारी आर. वीरमणि के खिलाफ पॉक्सो मामले के सिलसिले में जेम ग्रेनाइट्स कंपनी के पूर्व कर्मचारी गणेशन को गिरफ्तार कर लिया।

गणेशन के मोबाइल फोन पर एक वीडियो मिलने के बाद वीरमणि और उसके साथियों शांति और महेंद्र सिम्हन के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस वीडियो में वीरमणि एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करते दिख रहा है।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को घटना की सूचना देने में कथित तौर पर नाकाम रहने को लेकर गणेशन को गिरफ्तार किया गया है।

मामले में शांति और महेंद्र सिम्हन नाम के दंपति को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें वीरमणि का सहयोगी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ग्रेनाइट कारोबारी वीरमणि के खिलाफ पॉक्सो मामले को लेकर तमिलनाडु में जारी राजनीतिक विवाद के बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं। कई नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण को लेकर वीरमणि को गिरफ्तार किया गया है।

सोमवार को, राज्य की मौजूदा सरकार के मंत्रियों ने पूर्ववर्ती द्रमुक सरकार पर मामले को ‘‘दबाने’’ और पुलिस विभाग के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया था।

भाषा सुभाष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में