आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर सुविधाओं में किए गए सुधार से केरल उच्च न्यायालय को अवगत कराया

Ads

आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर सुविधाओं में किए गए सुधार से केरल उच्च न्यायालय को अवगत कराया

  •  
  • Publish Date - October 20, 2021 / 06:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

कोच्चि, 20 अक्टूबर (भाषा) राज्य सरकार के आबकारी विभाग ने बुधवार को केरल उच्च न्यायालय को बताया कि शराब की कई ऐसी दुकानों को नए भवनों में स्थानांतरित किया गया है जिनको लेकर इस बात की पड़ताल की जा रही थी कि ये दुकानें ग्राहकों को सुविधा देने योग्य हैं या नहीं। साथ ही कई अन्य शराब दुकानों में सुविधाओं में सुधार भी किया गया है ताकि ग्राहकों को समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

विभाग ने उच्च न्यायालय में दायर एक हलफनामे में कहा कि इसके अलावा भीड़ कम करने के लिए 29 विदेशी शराब की दुकानों में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की गई है।

उच्च न्यायालय ने 16 सितंबर को कहा था कि यह सुनिश्चित करना आबकारी प्राधिकरण की जिम्मेदार है कि ऐसी दुकानों पर शराब खरीदने आने वालों के साथ ”मवेशियों” जैसा व्यवहार नहीं हो।

वरिष्ठ सरकारी वकील एस कन्नन के माध्यम से दायर हलफनामे के अनुसार, 10 दुकानों को नए भवनों में स्थानांतरित किया गया है और 33 अन्य दुकानों में बुनियादी सुविधाओं जैसे काउंटर की संख्या बढ़ाना और पार्किंग के स्थान की उपलब्धता में सुधार किया गया है।

भाषा शफीक अनूप

अनूप