Excise Policy 2026: मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! अब पेट्रोल पंप में भी मिलेगी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी को मिली मंजूरी

Excise Policy 2026: मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! अब पेट्रोल पंप में भी मिलेगी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी को मिली मंजूरी

Excise Policy 2026: मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! अब पेट्रोल पंप में भी मिलेगी शराब, नई एक्साइज पॉलिसी को मिली मंजूरी

Excise Policy 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 27, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: March 27, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल पंप, मॉल और लोकल मार्केट्स में भी शराब बिक्री की अनुमति
  • हर दुकान पर डिजिटल पेमेंट और बार-रेस्टोरेंट में अल्कोमीटर अनिवार्य
  • कुल 97 शराब की दुकानें मंजूर, कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी संभव

नई दिल्ली: Excise Policy 2026 मदिरा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अब शराब खरीदना और भी आसान हो जाएगा। शराब सिर्फ पुरानी ठेकों पर ही नहीं , बल्कि पेट्रोल पंपों, शॉपिंग मॉल्स और लोकल मार्केट्स में भी बिक सकेगी।

New Excise Policy दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 को मंजूरी दे दी है। साथ ही इस नीति में बड़ा बदलाव भी किया है। इसके साथ ही सरकार ने कुछ जरूरी नियम भी बनाए हैं। अब हर शराब की दुकान पर डिजिटल पेमेंट (कार्ड और POS मशीन) अनिवार्य कर दिया गया है। बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोहल मीटर (शराब जांचने वाली मशीन) लगाना भी जरूरी होगा, ताकि लोग जिम्मेदारी से शराब पी सकें।

कुल 97 शराब की दुकानें मंजूर

शराब की दुकानों पर कैश के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट भी जरूरी होगा। बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोमीटर रखना जरूरी होगा, ताकि लोग अपना अल्कोहल लेवल चेक कर सकें। बता दें​ कि चंडीगढ़ में कुल 97 शराब की दुकानें मंजूर की गई हैं। भारतीय शराब, बीयर और वाइन पर अधिकतम 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

सरकार का कहना है कि नई पॉलिसी से लोगों को शराब आसानी से मिल सकेगी और साथ ही अवैध कामों पर भी लगाम लगेगी। प्रशासन का उद्देश्य इससे न केवल शराब की खरीद को आसान बनाना है, बल्कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित करना है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।