रामलीला के लिए मैदान आवंटित करने को लेकर रिश्वत लेने के आरोप में कार्यकारी अभियंता गिरफ्तार

रामलीला के लिए मैदान आवंटित करने को लेकर रिश्वत लेने के आरोप में कार्यकारी अभियंता गिरफ्तार

रामलीला के लिए मैदान आवंटित करने को लेकर रिश्वत लेने के आरोप में कार्यकारी अभियंता गिरफ्तार
Modified Date: September 21, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: September 21, 2026 8:43 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नंदनगरी में रामलीला के लिए मैदान आवंटित करने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में सीमापुरी स्थित दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के एक कार्यकारी अभियंता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, अभियंता ने कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे दो किस्तों में दिया जाना था।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “सीबीआई ने शनिवार को जाल बिछाया और आरोपी डीयूएसआईबी के कार्यकारी अभियंता को रामलीला के लिए मैदान आवंटित करने के एवज में एक लाख रुपये की पहली किस्त शिकायतकर्ता से मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।”

बयान में कहा गया कि आरोपी के परिसरों की तलाशी के दौरान एजेंसी ने 41 लाख रुपये नकद बरामद किए।

रामलीला दिल्ली के प्रमुख पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है। राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा से पहले नवरात्र के दौरान विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाता है।

भाषा अमित सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में