माल्दा: पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में बृहस्पतिवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी ।
Read More: सलमान खान ने खुद को किया आइसोलेट, ड्राइवर और 2 स्टाफ पाए गए हैं कोरोना संक्रमित
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दिन में 11 बजे सुजापुर इलाके में स्थित फैक्ट्री में धमाका हुआ । उन्होंने बताया, ‘‘फैक्ट्री में काम करने वाले चार श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये ।’’ उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने तथा मलबे में से जिंदा लोगों को बचाने में जुटे हैं । उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
Read More: 5 हजार करोड़ घोटाले के आरोपी पूर्व OSD समुद्र सिंह गिरफ्तार, 1 साल से था फरार
Ex-gratia of Rs 2 lakhs for the families of the deceased and Rs 50,000 for those injured. Urban Development Minister on his way to the spot: West Bengal Chief Secretary Alapan Bandyopadhyay https://t.co/Lz6c6s62hy
— ANI (@ANI) November 19, 2020