चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं

Ads

चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 06:17 PM IST

चंडीगढ़, एक अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के कार्यालय के बाहर बुधवार शाम को यहां विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं।

भाजपा की राज्य इकाई के नेता विनीत जोशी ने बताया कि शाम लगभग पांच बजे ये आवाजें सुनाई दीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है।

जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश