दिल्ली सरकार ने खाद्य सुरक्षा निगरानी तेज की, जांच के लिए 98 नमूने एकत्र किए गए

Ads

दिल्ली सरकार ने खाद्य सुरक्षा निगरानी तेज की, जांच के लिए 98 नमूने एकत्र किए गए

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 10:09 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 10:09 PM IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देशों पर दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित और स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नियमित निरीक्षण और विशेष अभियानों के दौरान विभिन्न जिलों में खाने-पीने का व्यवसाय चलाने वालों से कुल 98 खाद्य नमूने एकत्र किए गए।

सिंह ने कहा, “दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

बयान में कहा गया है कि एकत्रित नमूनों में से 54 का विश्लेषण अब तक खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला द्वारा किया जा चुका है और सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कोई भी नमूना असुरक्षित नहीं पाया गया है, और शेष नमूनों की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

बयान के अनुसार, खाद्य सुरक्षा विभाग ने हाल में नवरात्रि उत्सव के दौरान लक्षित निरीक्षण भी किए।

बयान में कहा गया, “कड़े अनुपालन और निरंतर निगरानी के कारण नवरात्रि के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।”

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश