दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी

दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी

दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी
Modified Date: July 15, 2026 / 06:45 pm IST
Published Date: July 15, 2026 6:45 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने दिल्ली और तीन प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा को बुधवार को आगे बढ़ा दिया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा।

इसी तरह, घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया अब आठ अगस्त तक जारी रहेगी, जो पहले 29 जुलाई तक के लिए निर्धारित थी।

पंजाब में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले सत्यापन का कार्य अब तीन अगस्त तक जारी रहेगा।

पहले यह अभियान 24 जुलाई तक पूरा होना था। राज्य में मतदाता सूची का मसौदा अब 31 जुलाई के बजाय 13 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, अंतिम मतदाता सूची पहले निर्धारित 10 अक्टूबर के स्थान पर अब 12 अक्टूबर को जारी होगी।

तेलंगाना में प्रारूप मतदाता सूची 10 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को जारी होगी।

कर्नाटक में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य 29 जुलाई के बजाय अब आठ अगस्त तक चलेगा। राज्य में मसौदा मतदाता सूची पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

इस दक्षिणी राज्य में अंतिम मतदाता सूची पहले सात अक्टूबर को प्रकाशित होनी थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब इसे 19 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए भी एसआईआर की समयसीमा बढ़ा दी थी।

दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा तथा आंध्र प्रदेश में 14 मई को एसआईआर की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। यह एसआईआर के तीसरे चरण का हिस्सा है।

तीसरा चरण पूरा होने के बाद, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

अतीत में विभिन्न कारणों से एसआईआर के कार्यक्रमों में अक्सर बदलाव देखने को मिले हैं।

भाषा हक हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में