विदेश मंत्री जयशंकर ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की

विदेश मंत्री जयशंकर ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की

विदेश मंत्री जयशंकर ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की
Modified Date: April 12, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: April 12, 2026 8:42 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और पश्चिम एशिया संकट और इसके आर्थिक प्रभाव पर चर्चा की।

जयशंकर शनिवार से खाड़ी देश के दो दिवसीय दौरे पर थे।

अबू धाबी में हुई मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित की और पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान भारतीय समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया।’’

जयशंकर ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देने के लिये अल नाहयान को धन्यवाद भी दिया।

ऐसा समझा जाता है कि जयशंकर की यूएई राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात में दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम भी उपस्थित थे।

जयशंकर ने पोस्ट किया, ‘‘बातचीत के दौरान महामहिम हमदान मोहम्मद से मिलकर अच्छा लगा। दुबई में भारतीय समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार की ओर से सराहना व्यक्त की।’’

शनिवार को विदेश मंत्री ने यूएई के अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। जयशंकर ने कहा, ‘हमारी बातचीत क्षेत्रीय स्थिति में हो रहे बदलावों और उनके प्रभावों पर केंद्रित रही।’

उन्होंने कहा, ‘हमने यूएई में भारतीय समुदाय का कल्याण सुनिश्चित करने की सराहना की। हमें विश्वास है कि हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ेगी।’

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में