दिल्ली के ओखला में फैक्टरी आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के ओखला में फैक्टरी आग लगी, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के ओखला में फैक्टरी आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 6, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: May 6, 2026 6:53 pm IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) दिल्ली के ओखला स्थित एक फैक्टरी में बुधवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, ‘घटना की सूचना मिलते ही हमने तुरंत दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा। दोपहर दो बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन शीतलन अभियान अभी भी जारी है।’

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में