दिल्ली में नकली आरओ फिल्टर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़; 2,900 से अधिक नकली उत्पाद जब्त

दिल्ली में नकली आरओ फिल्टर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़; 2,900 से अधिक नकली उत्पाद जब्त

दिल्ली में नकली आरओ फिल्टर बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़; 2,900 से अधिक नकली उत्पाद जब्त
Modified Date: June 1, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: June 1, 2026 8:04 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने नकली ‘आरओ वाटर प्यूरीफायर फिल्टर’ बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए उसके मालिक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद तबरेज के रूप में हुई है, जो शाहीनबाग का निवासी है। उसे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर स्थित एक परिसर में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इकाई से प्रतिष्ठित ब्रांडों के नाम वाले 2,900 से अधिक नकली आरओ फिल्टर बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि फैक्टरी में नकली आरओ फिल्टर बनाए जा रहे हैं, उनका भंडारण किया जा रहा है तथा उन्हें बेचा जा रहा है।

सूचना के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने 27 मई को परिसर पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में नकली आरओ फिल्टर, मेम्ब्रेन और पैकेजिंग सामग्री बरामद की।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में