MLA T. Raja Singh Dhar Visit News: भोजशाला पहुंचे दिग्गज भाजपा विधायक, मंदिर में की सरस्वती वंदना, सीएम और केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग

MLA T. Raja Singh Dhar Visit News: धार की ऐतिहासिक भोजशाला में रविवार को हैदराबाद (भाग्यनगर) के विधायक एवं हिंदू नेता टी. राजा सिंह पहुंचे।

MLA T. Raja Singh Dhar Visit News: भोजशाला पहुंचे दिग्गज भाजपा विधायक, मंदिर में की सरस्वती वंदना, सीएम और केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग

MLA T. Raja Singh Dhar Visit News/Image Credit; IBC24.in


Reported By: AMIT VARMA,
Modified Date: June 1, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधायक टी. राजा सिंह आज धार के भोजशाला पहुंचे।
  • भोजशाला पहुंचने पर विधायक राजा सिंह को भव्य स्वागत किया गया।
  • विधायक टी. राजा सिंह ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर सरस्वती वंदना की।

MLA T. Raja Singh Dhar Visit News: धार: मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला में रविवार को हैदराबाद (भाग्यनगर) के विधायक एवं हिंदू नेता टी. राजा सिंह पहुंचे। उनके आगमन पर भोज उत्सव समिति, विभिन्न हिंदू संगठनों और सकल हिंदू समाज द्वारा ढोल-ताशों, आतिशबाजी और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। टी. राजा सिंह ने मां वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर में दर्शन-पूजन कर सरस्वती वंदना की।

तीसरी बार भोजशाला पहुंचे विधायक टी. राजा सिंह

मीडिया से चर्चा करते हुए टी. राजा सिंह ने कहा कि, यह उनका भोजशाला का तीसरा दौरा है। उन्होंने कहा कि पहले जब भी वे यहां आते थे तो उन्हें इस बात का दर्द होता था कि प्राचीन मंदिरों को खंडित कर उन पर अन्य संरचनाएं बनाई गईं। (MLA T. Raja Singh Dhar Visit News) उन्होंने दावा किया कि वर्षों के संघर्ष के बाद अब भोजशाला हिंदू समाज को मिली है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

सीएम और केंद्र सरकार से टी. राजा सिंह ने की ये मांग

MLA T. Raja Singh Dhar Visit News:  टी. राजा सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोजशाला से जुड़े सभी विवादों का स्थायी समाधान करने तथा प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण से पहले परिसर को पूरी तरह विवादमुक्त कराने की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से लंदन में मौजूद मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत लाकर भोजशाला में स्थापित करने का आग्रह भी किया। (MLA T. Raja Singh Dhar Visit News)  टी. राजा सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद भोजशाला हिंदू समाज की दूसरी बड़ी विजय है तथा भविष्य में काशी और मथुरा को लेकर भी विश्वास व्यक्त किया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.