K Annamalai New Political Party: दक्षिण भारत में भगवा लहराने की उम्मीदों को लग सकता है बड़ा झटका.. ये युवा नेता छोड़ सकता है भाजपा का साथ, दिया चौंकाने वाला बयान..

K Annamalai New Political Party in Tamil Nadu: के अन्नामलाई के बयान से नई राजनीतिक पार्टी की अटकलें तेज, तमिलनाडु राजनीति में बढ़ी हलचल।

K Annamalai New Political Party: दक्षिण भारत में भगवा लहराने की उम्मीदों को लग सकता है बड़ा झटका.. ये युवा नेता छोड़ सकता है भाजपा का साथ, दिया चौंकाने वाला बयान..

K Annamalai New Political Party in Tamil Nadu || Image- AI Generated File

Modified Date: June 1, 2026 / 08:12 pm IST
Published Date: June 1, 2026 8:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अन्नामलाई के दिल्ली दौरे से राजनीतिक अटकलों को मिला बल।
  • नई पार्टी बनाने की चर्चाओं पर दो दिन इंतजार करने को कहा।
  • जन्मदिन से पहले लगे पोस्टरों ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी।

चेन्नई: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने कही सरकार बनाने का सपना संजोया था। हालाँकि दशकों बाद उनका यह सपना पूरा हुआ। भाजपा अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं और कुशल चुनावी रणनीति के बल पर बंगाल से ममता बनर्जी सरकार को न सिर्फ बाहर किया बल्कि प्रचंड सीटों के साथ वहां सरकार बनाई। (K Annamalai New Political Party) कुछ इसी तरह का सपना दक्षिण भारत को लेकर भी हैं। केरल और तमिलनाडु ऐसे राज्य है जहाँ भाजपा की स्थिति बेहद नाजुक है। हालाँकि नए घटनाक्रम के बाद उनकी इस उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दरअसल सोमवार को जब तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई सोमवार को चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए तब उनके इस दौरे के बीच सोशल मीडिया पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कुछ रिपोर्टों और चर्चाओं में दावा किया जा रहा है कि अन्नामलाई नई राजनीतिक पार्टी या मंच शुरू करने की तैयारी कर सकते हैं। अन्नामलाई सोमवार को जब चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे तब उनकी गाड़ी पर भाजपा का झंडा नहीं लगा था। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गईं।

अफवाहों पर अन्नामलाई का जवाब

जब पत्रकारों ने उनसे सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं के बारे में पूछा कि, वह भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने वाले हैं, तो उन्होंने सीधे तौर पर इन दावों का खंडन या समर्थन नहीं किया। अन्नामलाई ने कहा, “कृपया इंतजार कीजिए। (K Annamalai New Political Party) दो दिन बाद बैठकर इस विषय पर बात करेंगे।” उनके इस बयान के बाद अटकलों का दौर और तेज हो गया है। अब सभी उनके अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं।

जन्मदिन से पहले लगे पोस्टर

अन्नामलाई का जन्मदिन 4 जून को है। इससे पहले चेन्नई की कई प्रमुख सड़कों और इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर “हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए” जैसे नारे लिखे गए हैं। इन पोस्टरों को लेकर भी सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि, अन्नामलाई जल्द ही कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बदल चुकी है तमिलनाडु की सियासी तस्वीर

गौरतलब है कि, 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर स्टालिन की DMK को सत्ता से बाहर कर दिया। (K Annamalai New Political Party) इसके बाद विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और सरकार का कार्यभार संभाला।

इन्हें भी पढ़ें:

ब्रिटेन: भारतीय देखभाल कर्मी को 28,000 पाउंड से अधिक की बकाया मजदूरी और अवकाश वेतन देने का आदेश

दिव्यांशी ने डब्ल्यूटीटी प्रिस्टिना फीडर सीरीज में दोहरे स्वर्ण के साथ इतिहास रचा

टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई

केन्या: अमेरिकी नागरिकों के लिए बनाए गए इबोला पृथकवास केंद्र के बाहर हजारों युवाओं का प्रदर्शन

वाणिज्य मंत्रालय देशभर में एफटीए पर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown