जम्मू, 12 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताता था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान कठुआ जिले के रहने वाले अंकुश के तौर पर हुई है।
विशेष सूचना मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दोपहिया वाहन से जा रहे संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उससे पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उसके पास मौजूद पहचान पत्र फर्जी पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि वह लोगों को खुद को खुफिया ब्यूरो का अधिकारी बताता था।
इसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा सुरभि गोला
गोला