Heavy Rain Warning: इन जिलों में मौसम बदलेगा करवट, 24 घंटे तक होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

Heavy Rain Warning: इन जिलों में मौसम बदलेगा करवट, 24 घंटे तक होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 07:39 AM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 08:42 AM IST

Heavy Rain Warning | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मानसून केरल में पहुंचा
  • मध्यप्रदेश में देरी: 17-18 जून को दस्तक देगा
  • कई जिलों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

भोपाल: Heavy Rain Warning दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान मध्यप्रदेश के लोगों को मानसून को लेकर अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि एमपी में 4 दिन देर से मानसून की एंट्री होगी। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने कई हिस्सों में ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। (MP Monsoon Update)

24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Warning मौसम विभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बारिश का अलर्ट जारी किया है और मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में तेज हवा और बारिश के आसार है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होने का अनुमान है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिले में गर्मी का असर बना रहेगा।

4 दिन देर से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में 4 दिन देर से मानसून की एंट्री होगी। दक्षिणी हिस्से के जिलों से 17-18 जून को मानसून दस्तक देगा और अगले 10 से 15 दिन में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में मानसून कब आएगा?

17-18 जून को दक्षिणी जिलों से शुरुआत होगी।

कितने जिलों में अलर्ट जारी हुआ है?

30 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट।

कहाँ ओलावृष्टि की संभावना है?

मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर।