Delhi Weather Today/AI Generated Image
Delhi Weather Today: दिल्ली देश में मानसून ने दस्तक दे दी है, कई राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। वही, राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरूवार रात तेज हवाओं और बारिश के बाद दिन भर रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम कार्यालय ने तूफान, आकाशीय बिजली (Delhi Weather Today) गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित इमारतों में रहें, कमज़ोर ढांचों से बचें, खिड़कियों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास जाने से बचें।
मौसम विभाग (Delhi Weather Today) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।