Yashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team: कम उम्र में बड़ा मुकाम, आखिर कौन हैं यशवर्धन सिंह चौहान जिन्हें मिली इंडिया U-19 टीम की कमान?

Ads

Yashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team: कम उम्र में बड़ा मुकाम, आखिर कौन हैं यशवर्धन सिंह चौहान जिन्हें मिली इंडिया U-19 टीम की कमान?

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 08:05 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 12:30 PM IST

Yashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team: कम उम्र में बड़ा मुकाम, आखिर कौन हैं यशवर्धन सिंह चौहान जिन्हें मिली इंडिया U-19 टीम की कमान? Image: IBC24 OriginalYashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team: कम उम्र में बड़ा मुकाम, आखिर कौन हैं यशवर्धन सिंह चौहान जिन्हें मिली इंडिया U-19 टीम की कमान? Image: IBC24 Original

HIGHLIGHTS
  • यशवर्धन सिंह चौहान को भारत U-19 टीम का कप्तान बनाया गया
  • श्रीलंका दौरे पर वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों की कमान संभालेंगे यशवर्धन
  • चंबल अंचल के मनल चौहान का भी भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हुआ है

This browser does not support the video element.

Yashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 11 जून यानि गुरूवार को श्रीलंका दौरे के लिए U-19 टीम का ऐलान किया है। जिसमें ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। BCCI की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए यशवर्धन को वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी है। उनके चयन से ग्वालियर और चंबल अंचल के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

यशवर्धन चंबल डिवीजन का प्रतिनिधित्व करते हैं और ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल के छात्र हैं। वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं और पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं। आईबीसी 24 से बात करते हुए यशवर्धन सिंह चौहान ने कहा है कि उनका शुरुआत से लक्ष्य था कि वह इंडिया टीम के लिए खेले और आज खुशी है, वह अब इंडिया टीम के लिए खेल रहे हैं। आने वाला मैच उनका श्रीलंका में है। श्रीलंका में वनडे और टेस्ट मैच में कप्तान की भूमिका में रहेंगे।

5 से 6 साल की उम्र में शुरू किया क्रिकेट

Yashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team यशवर्धन बताते हैं कि वह 5 से 6 साल की उम्र में ही वह क्रिकेट का बल्ला लेकर निकल पड़े थे। आज जब उनका सिलेक्शन हो गया है, तो सिंधिया स्कूल के प्रिंसिपल अजय सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और एमपीसीए के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने भी उन्हें बधाई दी है।

यशवर्धन सिंह (Yashvardhan Singh Chauhan India U-19 Team) की मां रीना चौहान कहती है यह उनके लिए खुशी का पल है। इस दिन का वह इंतजार कर रही थी। लेकिन जब शुरुआत में उनको गुस्सा भी आता था। क्योंकि बेटा पढ़ाई की जगह क्रिकेट का बल्ला उठाकर निकल पड़ता था। लेकिन आज खुशी है कि वह देश के लिए खेलेगा।

आपको बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम 23 जून से शुरू होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। इसके बाद 30 जून को टीम श्रीलंका रवाना होगी। दौरे में भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे तथा दो मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे चार जुलाई को हम्बनटोटा में खेला जाएगा।

श्रीलंका सीरीज के लिए भारत पुरुष अंडर-19 वनडे टीम: 

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (डब्ल्यूके), अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यूके), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद

भारत पुरुष U19 मल्टी-डे टीम:  सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (डब्ल्यूके), आर्यन संदेश सकपाल (डब्ल्यूके), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट

भारत अंडर-19 पुरुष श्रीलंका दौरा – कार्यक्रम

भारत की अंडर-19 पुरुष टीम का श्रीलंका दौरा
नहीं दिन तारीख का दिन) दिनांक (से) समय (स्थानीय समय) मिलान कार्यक्रम का स्थान
1 शनिवार 04-जुलाई-26 10:00 AM पहला एक दिवसीय हम्बनटोटा
2 सोमवार 06-जुलाई-26 10:00 AM दूसरा एक दिवसीय हम्बनटोटा
3 गुरु 09-जुलाई-26 10:00 AM तीसरा एक दिवसीय हम्बनटोटा
4 सोमवार 13-जुलाई-26 गुरु 16-जुलाई-26 10:00 AM पहला बहु-दिवसीय कार्यक्रम गाले
5 सोमवार 20-जुलाई-26 गुरु 23-जुलाई-26 10:00 AM दूसरा बहु-दिवसीय कार्यक्रम कोलंबो

ये भी पढ़ें

यशवर्धन सिंह चौहान कौन हैं?

यशवर्धन सिंह चौहान ग्वालियर के युवा ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं और The Scindia School के छात्र हैं। उन्हें भारत की अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है।

यशवर्धन को किस दौरे के लिए कप्तानी मिली है?

उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी गई है।

भारत U-19 टीम का श्रीलंका दौरा कब शुरू होगा?

भारतीय टीम 23 जून से विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी और 30 जून को श्रीलंका रवाना होगी।

भारत और श्रीलंका के बीच कितने मुकाबले खेले जाएंगे?

दौरे में दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे।

क्या मध्यप्रदेश के किसी अन्य खिलाड़ी का भी चयन हुआ है?

हाँ, चंबल अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मनल चौहान का भी भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।