कन्नूर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की झूठी धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

Ads

कन्नूर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की झूठी धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 12:06 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 12:06 PM IST

कन्नूर (केरल), 14 जून (भाषा) कन्नूर हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मट्टनूर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर हवाई अड्डे और दो विमानन कंपनियों की कई ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया जिसमें दावा किया गया था कि हवाई अड्डे को बम विस्फोट कर उड़ा दिया जाएगा और इसके लिए विस्फोटक लगाए गए हैं।

इसके बाद हवाई अड्डे और संबंधित विमान की गहन तलाशी ली गई।

जांच में धमकी झूठी पाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे के सहायक प्रबंधक की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और केरल पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि धमकी वाला ईमेल जीमेल खाते से भेजा गया था इसलिए पुलिस गूगल से भी मदद मांग रही है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना