कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलेगी तत्काल सहायता, मांगी जा रही जानकारी

कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलेगी तत्काल सहायता, मांगी जा रही जानकारी

कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को मिलेगी तत्काल सहायता, मांगी जा रही जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 24, 2021 11:23 am IST

नई दिल्ली। प्रेस सूचना ब्यूरो PIB ने कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों की जानकारी मांगी है। पत्रकार कल्याण योजना के तहत मृतक पत्रकारों के आश्रितों को तत्काल मदद दी जाएगी। कोरोना काल में जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवार की सहायता के लिए पत्रकार कल्याण योजना के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के एक और जिले में 5 मई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन, सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को दी गई छूट

पत्रकार के संबंध कुछ दस्तावेज जमा करना होगा।

  1. पत्रकार के रुप में काम करने का प्रमाण
    2. कोरोना से मौत होने का मृत्यु प्रमाण पत्र
    3. आय प्रमाण पत्र/ फैमिली का आईटी रिटर्नस

पढ़ें- नक्सलियों का सेक्शन डिप्टी कमांडर सोड़ी देवा चढ़ा पुल…

ये सारी जानकारी और डाक्यूमेंट एडिशनल डायरेक्टर जनरल, प्रेस फैसिलिटिज, पीआईबी को आप इस prespib101@gmail.com या adgpf107@gmail.com में मेल पर भी भेज सकते हैं।

पढ़ें- राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021: छत्तीसगढ़ को मिले 1…

बता दें इससे पहले भी कोरोना वायरस के कारण देश भर में जान गंवाने वाले पत्रकारों की केंद्र सरकार मदद करेगी. केंद्र सरकार ने प्रेस सूचना ब्यूरो के Press Information Bureau (PIB) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसमें कोरोना वायरस के कारण देश में मारे गए 39 पत्रकारों (Journalist) के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई थी।


लेखक के बारे में