फरीदाबाद: एटीएम मशीन तोड़कर 12 लाख रुपये से ज़्यादा की लूट, पांच गिरफ्तार
फरीदाबाद: एटीएम मशीन तोड़कर 12 लाख रुपये से ज़्यादा की लूट, पांच गिरफ्तार
फरीदाबाद, चार अगस्त (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में दो एटीएम मशीनों से बारह लाख रुपये से अधिक की चोरी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक आरक्षी समेत पांच लोगों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, चोरी की इन घटनाओं की साज़िश आरोपी आरक्षी ने रची थी।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरीदाबाद में रहने वाले दिल्ली पुलिस के आरक्षी हुकम चंद (34) और उनके भतीजे अरविंद (26) तथा बिहार के सिवान ज़िले के रहने वाले विकास कुमार (24), अभिषेक (19) और विशाल कुमार (19) के तौर पर हुई है।
भाषा
राखी देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


