गोवा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
गोवा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
पणजी, चार अगस्त (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए राजनीतिक आरक्षण की प्रक्रिया को तेज करने का आग्रह किया।
सावंत ने बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शाह ने उनके आग्रह पर ‘‘सकारात्मक आश्वासन’’ दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए राजनीतिक आरक्षण की प्रक्रिया को तेज करने संबंधी मेरे अनुरोध पर सकारात्मक आश्वासन देने के लिए मैं उनका आभारी हूं।’’
सावंत ने शाह को गोवा सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी और उनका निरंतर मार्गदर्शन का अनुरोध किया।
भाषा
देवेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


